मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

शेफाली वर्मा को नवंबर महीने के आईसीसी के 'श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' के पुरस्कार के लिए नामित किया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शेफाली वर्मा को नवंबर महीने के आईसीसी के 'श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' के पुरस्कार के लिए नामित किया गया

दुबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन बनाने में यादगार भूमिका निभाने वाली आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को नवंबर महीने के आईसीसी के श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। शेफाली के साथ यूएई की ईशा ओजा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग को भी नामित किया गया है। शेफाली वर्मा को यह पुरस्कार मिलने की संभावना ज्यादा है।

शेफाली वर्मा विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं।

सेमीफाइनल से पहले प्रतीका रावल की इंजरी की वजह से उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टीम में जगह दी गई। सेमीफाइनल में शेफाली का बल्ला नहीं चला, लेकिन फाइनल में उन्होंने यादगार पारी खेली और भारत को चैंपियन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर को हुए फाइनल मुकाबले में शेफाली ने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 78 गेंदों पर 87 रन की विस्फोटक पारी खेली।

इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने 2 विकेट झटकते हुए टीम को चैंपियन बनाया। फाइनल में यादगार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की वजह से शेफाली को नवंबर महीने के आईसीसी के 'श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी' के पुरस्कार का दावेदार माना जा रहा है।

फाइनल में शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

थाई स्पिनर थिपाचा ने आईसीसी विमेन इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी जीती। इसमें 15 विकेट लेकर वह टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज थीं।

फाइनल में स्कॉटलैंड के खिलाफ 4.25 की इकॉनमी से उन्होंने चार विकेट लिए थे।

यूएई की ऑल-राउंडर ईशा ने आईसीसी विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के दौरान सात टी20 मैचों में 187 रन बनाए और 7 विकेट लिए। ईशा ने नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच में 68 रन बनाने के साथ ही 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें