मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

शादीपुर गांव बाढ़ की चपेट में, घरों में भरा पानी; राहत और भोजन की आस में ग्रामीण

अरवल। बिहार के अरवल जिले में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन ब्लॉक के गावों में पानी घुस गया है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन53 बार पढ़ा गया
शादीपुर गांव बाढ़ की चपेट में, घरों में भरा पानी; राहत और भोजन की आस में ग्रामीण

अरवल। बिहार के अरवल जिले में पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन ब्लॉक के गावों में पानी घुस गया है। शादीपुर सहित कई गांव पानी तरह से डूब गए हैं, सड़कों पर पानी भरा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं, बंशी पुलिस स्टेशन के चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

शादीपुर गांव निवासी विष्णु यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "सड़क पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आने-जाने और खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। घर में पानी भरने के कारण बाहर रहना पड़ रहा है। पानी भरने से कई लोगों के घर गिर गए हैं, लेकिन कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है।

प्रशासन की ओर से अभी तक कुछ मदद नहीं मिली है।"

शादीपुर के रहने वाले अवधेश कुमार यादव ने कहा, "नदी का जल स्तर बढ़ने से कई लोगों का घर गिर गया है, खाने के लिए लोग मोहताज हैं। यहां चिकित्सा की भी सुविधा नहीं है, तबीयत खराब होने पर घर में परेशान होना पड़ता है। आने-जाने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। विधायक की ओर से भी अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

प्रशासन की ओर से भी यहां देखने नहीं आ रहा है। 6-7 दिन से गांव में भरे पानी में खतरों के बीच जीवन जीना पड़ रहा है।"

एक और स्थानीय अखिलेश यादव ने कहा, "घर में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से सड़क पर जानवरों के साथ रहना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है।

अधिकारी गांव के बाहर तक आकर लौट जाते हैं। बाढ़ का पानी घुसे 8 दिन होने के बावजूद अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं की गई है।"

गौरतलब है कि बिहार में गंगा, गंडक, पुनपुन और दरधा सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे राज्य भर में नए इलाके जलमग्न हो गए हैं।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात तक पटना के गांधी घाट और मोकामा के हथीडा में गंगा के अपने उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) को पार करने की आशंका है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के नदी तटों और निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें उनसे सतर्क रहने और एहतियाती उपाय करने का आग्रह किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें