मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर के आवास में हुई चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज। शहर के रुईधाशा वार्ड-23 स्थित शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त क्षेत्रीय शिक्षा उप निर्देशक चंद्रशेखर शर्मा के आवास में गुरुवार को चोरी की घटना घटी। उक्त मकान में सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर की बहन जूही कुमारी रहती है।घर से जेवरात व अन्य सामानों की चोरी की घटना घटी है। जिसमें 50 भरी सोने के जेवर, रिवाल्वर सहित अन्य सामानों की चोरी हुई। जूही कुमारी डुमरिया प्राथमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षिका है। शिक्षिका स्कूल गई हुई थी।स्कूल से जब शाम में वापस लौटी तब घर के पीछे की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ था।बदमाश घर का दीवाल छरप कर अंदर प्रवेश किये थे। इसके बाद उन्हें कुछ आशंका हुई। इसके बाद आलमीरा खोलकर देखा तो आलमीरा में जेवरात व अन्य सामानों की चोरी हुई।शिक्षिका जूही कुमारी के पुत्र ट्रेनी आईपीएस हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौतम कुमार व सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। वही पूर्णिया से डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें