मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के मेक्सिको सिटी में पानी के लिए हाहाकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेक्सिको

सिटी, । अमेरिका के मेक्सिको सिटी के कई इलाके इस समय पानी

के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। मेक्सिको सिटी में पानी की कमी लंबे समय से

प्रमुख मुद्दा रहा है। इसका खामियाजा शहर के केंद्र के बाहरी इलाके में

रहने वाले कम आय के अधिकतर लोगों का भुगतना पड़ रहा है।

हाल

यह है कि शहर के कुछ आभिजत्य इलाकों में भी जल संकट पैदा हो गया है। गर्म

तापमान, कम वर्षा और खराब बुनियादी ढांचे ने विशाल महानगर में जल संकट पैदा

कर दिया है। मेक्सिको सिटी के सेंटर फॉर इकोनॉमिक रिसर्च एंड टीचिंग की

अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर क्रिस्टीना बोयस का कहना है कि बरसात से संकट को कम

करने में जरूर मदद करेगी, लेकिन यह उस शहर में सुरक्षा की झूठी भावना पैदा

कर सकती है, जिसे कम पानी का उपयोग करने और बारिश का उपयोग करने के लिए

बेहतर बुनियादी ढांचे का निर्माण करने की आवश्यकता है।

मेक्सिको

सिटी को लगभग एक चौथाई पानी की आपूर्ति जलाशयों, जल उपचार संयंत्रों और

लंबी नहरों की बड़ी शृंखला से होती है। यह शृंखला सूख रही है। कुछ लोगों का

कहना है कि यह शृंखला 26 जून तक पानी उपलब्ध कराने में असमर्थ हो सकती है।

मेक्सिको की बेसिन एजेंसी के अनुसार 21 मई को इस जल शृंखला की क्षमता 28

प्रतिशत रही। यह सबसे निचला स्तर रहा। रकेल कैंपोस इलाका तो जनवरी से इस

समस्या से दोचार हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें