मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर, अगले पांच दिन 45 डिग्री के पार रहेगा तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में भीषण गर्मी का कहर, अगले पांच दिन 45 डिग्री के पार रहेगा तापमान

नोएडा। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक लोगों को इस तपिश से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से काफी ऊपर बने रहेंगे।

विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 22 मई से 27 मई के बीच दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री तक दर्ज हो सकता है। रातें भी राहत नहीं देंगी और ‘वार्म नाइट’ (गर्म रात) का दौर रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 22 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तथा न्यूनतम 31 डिग्री रहेगा। दोपहर और शाम को तेज सतही हवाएं चलेंगी और लू (हीट वेव) झुलसाएगी। रात भी गर्म रहेगी।

23 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31डिग्री रहने की संभावना है।

हीट वेब के साथ दोपहर व शाम को तेज हवाएं। वहीं 24 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है और लू का प्रकोप जारी रहेगा। 25, 26 व 27 मई को भी तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 के करीब बना रहेगा। दोपहर व शाम हीट वेब और तेज हवाएं, बिना किसी राहत के चलती रहेंगी।

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम पारा 45 डिग्री से नीचे नहीं आएगा। वहीं, तेज सतही हवाओं का असर और भी ज्यादा महसूस किया जाएगा।

इन हवाओं से राहत की बजाय ज्यादा परेशानी होगी, क्योंकि ये गर्म और शुष्क होंगी। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त और बेहोशी के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एनसीआर के कई सरकारी और निजी अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों वाले मरीजों की ओपीडी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से न निकलने, खूब पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें