मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में भीषण गर्मी अभी जारी रहेगी, बुंदेलखण्ड समेत इन इलाकों में लू का यलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और

लू का दौर जारी है। नौतपा के छठे दिन गुरुवार को भी भीषण गर्मी और लू का

असर रहा। प्रदेश का सीधी जिला सबसे गर्म रहा। यहां तापमान रिकॉर्ड 48.2

डिग्री दर्ज किया गया। जबकि खजुराहो में 47 डिग्री और निवाड़ी के पृथ्वीपुर

में पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शुक्रवार से गर्मी के तेवर

थोड़े कमजोर हो जाएंगे। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर-निवाड़ी समेत 18 जिलों में

लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम

विभाग ने बताया कि मध्यप्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक दे

सकता है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि केरल में साउथ-वेस्ट

मानसून ने दस्तक दे दी है। नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और मिजोरम में

मानसून आ चुका है। मध्यप्रदेश में अभी भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ

लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके चलते गुरुवार को कई जिलों

में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। एक जून से हीटवेव यानी, गर्म हवाओं

का असर भी कम होगा। इस दिन कुछ जगहों पर बारिश होने संभावना भी है। दो जून

को भी हीटवेव का असर देखने को नहीं मिलेगा। बता दें कि नौतपा के छह दिन में

पहली बार बड़े शहरों में तापमान में गिरावट हुई है। गुरुवार को भोपाल में

42.4 डिग्री, इंदौर में 39.6 डिग्री, ग्वालियर में 45.1 डिग्री, जबलपुर में

43.5 डिग्री और उज्जैन में पारा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें