मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, शहडोल का कल्याणपुर रहा सबसे ठंडा, आज भी शीतलहर का अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, शहडोल का कल्याणपुर रहा सबसे ठंडा, आज भी शीतलहर का अलर्ट

- सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआभोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। यहां बुधवार को भीषण सर्दी का असर देखने को मिला। शहडोल का कल्याणपुर ठंड से कांप उठा। यहां सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज हुआ। आज गुरुवार को भी कई जगहों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में पूरे दिसंबर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसकी वजह हिमालयी क्षेत्र में लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का आना है। नया सिस्टम 13 दिसंबर से बनेगा। इस वजह से बर्फीली हवाएं लगातार चलेंगी।मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर है। यह जमीन से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। जिससे प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। आज गुरुवार को भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर यानी कोल्ड वेव का अलर्ट है।इससे पहले बुधवार को भोपाल में लगातार छठवें दिन भी शीतलहर चली। वहीं, बालाघाट के मलाजखंड में पारा 22.7 डिग्री पर पहुंच गया। नरसिंहपुर, रीवा, सीधी, बैतूल, धार में पारा 26 डिग्री से कम रहा। वहीं, मंगलवार-बुधवार की रात अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे बना रहा। इंदौर में 5.4 डिग्री पहुंच गया तो भोपाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 9.3 डिग्री, उज्जैन में 8.7 डिग्री और जबलपुर में 9.1 डिग्री रहा।प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल का कल्याणपुर रहा। यहां सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया में 5 डिग्री के नीचे यानी, 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी और राजगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री रहा। वहीं, रीवा में 5.8 डिग्री, मलाजखंड में 6.7 डिग्री, मंडला-नौगांव में 7 डिग्री, रायसेन में 7.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.8 डिग्री, शिवपुरी में 8 डिग्री, सतना में 8.1 डिग्री, बैतूल में 8.2 डिग्री, खजुराहो में 8.4 डिग्री, दमोह में 8.8 डिग्री, नरसिंहपुर में 9 डिग्री, सीधी-रतलाम में 9.2 डिग्री, टीकमगढ़-गुना में 9.5 डिग्री और झाबुआ में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें