मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कड़ाके की ठंड, तापमान में लगातार गिरावट से जनजीवन प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में कड़ाके की ठंड, तापमान में लगातार गिरावट से जनजीवन प्रभावित

पटना। बिहार में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में और कमी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है।राज्य में भागलपुर जिले का सबौर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शेखपुरा, मुंगेर, गया, औरंगाबाद, बक्सर, सासाराम, अरवल, नालंदा, पूर्णिया, किशनगंज, फारबिसगंज, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण, वाल्मीकिनगर, मोतीहारी, समस्तीपुर, पटना और वैशाली समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।लगातार पड़ रही ठंड से सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। बच्चों, दिहाड़ी मजदूरों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठंड बढ़ने से अस्पतालों में सर्दी-जुकाम और श्वसन संबंधी मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है, जिससे शीतलहर का असर तेज होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें