मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

आग लगने से सात दुकान जलकर राख, 20 लाख का नुक्सान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा सब्जी मंडी में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। अगलगी में सात दुकानें जलकर राख हो गई। दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति भी जलकर राख हो गई है ।घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सब्जी मंडी में आग लगने से 7 दुकानो से धुएं उठने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों ने दुकानदारों को सूचित किया।20 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। दुकान में रखा सारा सामान जल गया।दुकान से उठती आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की पांच गाडियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 7 दुकानें जलकर खाक हो गई। आगलगी में तीन किराना दुकान, दो कपड़े की दुकान, एक अंडा की दुकान और एक मिट्टी के बर्तन की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें