मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

तेलंगाना में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तेलंगाना में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना में गुरुवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में, हैदराबाद के पास मेडचल मलकाजगिरी जिले में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई।

इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तुर्कपल्ली और मुरहरपल्ली के बीच हुई।

बताया गया कि यह गाड़ी करीमनगर से हैदराबाद आ रही थी। चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार पलटकर सड़क के दूसरी ओर लुढ़क गई और एक ट्रक से टकरा गई।

एक अलग घटना में, तेलंगाना के जंगांव जिले में तीन लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना हैदराबाद-वारंगल राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक लॉरी ने टायर पंक्चर होने के कारण सड़क पर खड़े मिनी ट्रक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब ट्रक का चालक, एक सफाईकर्मी और एक अन्य व्यक्ति लिंगलघनपुर मंडल के नेल्लुतला के पास वाहन की मरम्मत कर रहे थे।

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोहित, राजेंद्र और मधु के रूप में हुई है।

रोहित जंगांव मंडल के देवुरुप्पला मंडल में एक किराने की दुकान चलाता हैं और मधु यादद्री भुवनगिरी जिले की रहने वाली हैं। ये लोग हैदराबाद से मिनी ट्रक में अपनी दुकान के लिए किराने का सामान ला रहे थे।

नेल्लुतला के पास पहुंचते ही मिनी ट्रक का टायर पंचर हो गया। तीनों पंचर ठीक करने के लिए नीचे उतरे, तभी पीछे से आ रही एक लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी-ट्रक चालक रोहित, मधु और सफाईकर्मी राजेंद्र की मौत हो गई।

एक अन्य दुर्घटना में, विकाराबाद जिले में एक लॉरी और बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। यह हादसा परिगी मंडल के चिगुरलपल्ली के पास हुआ। मृतक की पहचान इसी जिले के मोमिंकलान निवासी जावेद पाशा (30) के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें