मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की हुई मौत

अमरावती। आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग घटनाओं में दो परिवारों के सात सदस्यों (जिनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं) की मौत हो गई। इन घटनाओं की वजह घरेलू परेशानियां बताई जा रही हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की।

एक आदमी ने फांसी लगाने से पहले अपने तीन बच्चों की जान ले ली, जबकि एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ये घटनाएं प्रकाशम और श्रीकाकुलम जिलों में हुईं।

प्रकाशम जिले के चिमाकुर्थी मंडल के अग्रहारम गांव में एक आदमी ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

35 साल के एकुला सुधाकर ने फांसी लगाने से पहले अपने बच्चों को जहर देकर मार डाला।

पत्नी के मायके से वापस न आने से परेशान सुधाकर ने अपनी बेटियों गोचिता (13), पूजिता (11) और लोकिता (8) - को खाने में जहर देकर मार डाला।

तीनों लड़कियों की मौत के बाद, वह गांव के बाहरी इलाके में एक खेत में गया और फांसी लगा ली।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

श्रीकाकुलम जिले की दूसरी घटना में, एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

पूजा (28), उसके बेटे कुशांत (5) और बेटी दीक्षिता (3) के शव पलासा और तालाबद्रा के बीच रेलवे ट्रैक पर मिले। स्थानीय लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शवों को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की।

माना जा रहा है कि महिला ने घरेलू समस्याओं के कारण यह यह कदम उठाया। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि पूजा के अपने पति के साथ मतभेद थे।

श्रीकाकुलम के भावनापाडु की रहने वाली पूजा ने आठ साल पहले उसी जिले के चलामय्यापेटा के वेंकटाया से शादी की थी।

परिवार विजयवाड़ा में रह रहा था और गर्मियों की छुट्टियों के लिए चलामय्यापेटा आया था।

पूजा गुरुवार सुबह अपने बच्चों के साथ घर से निकली थी। बताया जाता है कि उन्होंने गुरुवार की रात पलासा रेलवे स्टेशन पर बिताई।

बाद में, वह बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर गई, उन्हें कसकर पकड़े हुए वहां बैठ गई और तेज रफ्तार ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

पूजा की मां ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने के कारण उसने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें