मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान: सिंध प्रांत में सड़क हादसे में सात की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कराची, । पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक तेज रफ्तार वाहन के

एक ट्रेलर ट्रक से टकराकर पलट जाने से चार बच्चों सहित कम से कम सात लोगों

की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने

बताया कि यह दुर्घटना प्रांतीय राजधानी कराची में उस समय हुई जब ट्रेलर

ट्रक ने यू-टर्न लिया और पीछे से आ रही मिनी बस उससे टकराकर पलट गयी। एक

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार बच्चे और

दो महिलाएं शामिल हैं। वे सभी हॉक्सबे समुद्र तट पर घूमने गए थे। उन्होंने

बताया, जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह ट्रेलर से टकराने के बाद पलट

गयी। वहीं, इस दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मौरीपुर

के थाना प्रभारी चौधरी तुफैल ने बताया कि इस घटना में अन्य छह लोग भी घायल

हुए हैं और उनमें दो बच्चे शामिल हैं। आपातकालीन प्रतिक्रिया दल ने घायलों

को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। मृतकों के शवों को आगे की कानूनी

प्रक्रियाओं के लिए सिविल अस्पताल कराची (सीएचके) में स्थानांतरित कर दिया

गया है।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना में मारे गए

लोगों के प्रति दुख जताया। एक बयान में उन्होंने सीएचके, जिन्ना

पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर और एसएमबी इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रॉमा के प्रशासन को

घायल यात्रियों को उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री

ने सिंध के महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन को इस घटना के संबंध में एक

विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को ऐसी

दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें