मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

सेवा पखवाड़ा : दिल्ली में चला स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री ने किया लोगों को जागरूक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेवा पखवाड़ा : दिल्ली में चला स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री ने किया लोगों को जागरूक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा पखवाड़ा' मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को दिल्ली की भाजपा सरकार के सभी मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छता अभियान चलाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में रिंग रोड पर सफाई अभियान चला।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में स्कूल के बच्चों, स्वच्छताग्रहियों, विधायकगणों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "सफाई एक लगातार चलने वाला काम है, यह सिर्फ एक दिन या कुछ घंटों का अभियान नहीं है।

हम सभी भारतीयों को यह समझना होगा कि यह शहर हमारा है, यह देश हमारा है। अगर हम कहीं भी कूड़ा फेंकते हैं, तो इससे हमारा आसपास का माहौल प्रदूषित होता है।"

उन्होंने कहा कि मैं जगह-जगह तंबाकू के पैकेट, पानी की खाली बोतलें और डिस्पोजेबल प्लेटें पड़ी देखती हूं। भंडारे के बाद भी लोग गंदगी छोड़ देते हैं। हर जगह पोस्टर चिपके होते हैं।

इन सबसे हमारा शहर गंदा हो जाता है। एक दिन या एक घंटे की सफाई से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। यह एक लगातार चलने वाला काम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई नेता इस तरह का पोस्टर न लगाए, जिससे दिल्ली गंदी दिखे। मैं नेताओं से भी अपील करना चाहती हूं कि कोई भी नेता दिल्ली की दीवारों को गंदा न करे।

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "पूरे रिंग रोड पर सफाई अभियान और श्रम दान का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया कि पूरे रिंग रोड की सफाई की जाए।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी सेवा पखवाड़ा पहल के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा, "2014 में हमारे प्रधानमंत्री ने लाल किले से कहा था कि देश को साफ रखना है। भाजपा सरकारों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाता रहा है।"

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सेवा पखवाड़ा के तहत रिंग रोड, शालीमार बाग में स्वच्छता अभियान चलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें