मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

सेतु मिश्रा ने चीन में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया स्वर्ण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेतु मिश्रा ने चीन में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया स्वर्ण

पटना। चीन में आयोजित एशियन अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भारतीय 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने आयोजक चीन को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

इस ऐतिहासिक सफलता के नायक बिहार के मोतिहारी जिले के एथलीट सेतु मिश्रा रहे, जिन्होंने फाइनल रेस में फिनिशर की अहम भूमिका निभाई।

सेतु ने अपनी अद्भुत गति और उत्कृष्ट अभ्यास का शानदार परिचय देते हुए चीनी धावकों की कड़ी चुनौती को ध्वस्त किया और सबसे पहले फिनिश लाइन पार कर देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खेल जगत में उत्साह है।

बिहार राज्य एथलेटिक संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज ने बधाई देते हुए इसे पूरे बिहार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है।

वहीं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण, एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली और सभी जिला पदाधिकारियों ने देश और राज्य का मान बढ़ाने के लिए सेतु मिश्रा को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें