मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनीः नववर्ष पर पेंच क्षेत्र में सख्ती, पेंच टाइगर रिजर्व में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिवनीः नववर्ष पर पेंच क्षेत्र में सख्ती, पेंच टाइगर रिजर्व में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध, आदेश जारी

सिवनी,। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नववर्ष 2026 के अवसर पर पेंच राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी कर पेंच टाइगर रिजर्व के कोर जोन, बफर जोन एवं चिन्हित ईको-सेंसिटिव क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।जारी आदेश के अनुसार 29 दिसंबर 2025 की शाम 5 बजे से 5 जनवरी 2026 की शाम 5 बजे तक होटल, लॉज एवं रिसोर्ट में वैवाहिक कार्यक्रम, पार्टी, जुलूस, रैली, धरना-प्रदर्शन, खेल प्रतियोगिता, पटाखे, टीवी, एलसीडी एवं चलित वाहनों में किसी भी प्रकार के तेज आवाज वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूरी तरह निषिद्ध रहेगा। प्रशासन का कहना है कि तेज ध्वनि से वन्यप्राणियों के दैनिक क्रियाकलाप एवं मानसिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, साथ ही क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को भी असुविधा होती है।इसके साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में जंगल, सड़क या नदी के आसपास अनाधिकृत गतिविधि, पार्टी, शराब पीकर वाहन चलाना, 10 से अधिक लोगों का जमावड़ा या कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे शांति भंग हो या वन्यजीव प्रभावित हों, पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, होटल संचालकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर नववर्ष को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं और वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें