मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनीः पेंच नेशनल पार्क में मिला दुर्लभ लिमाकोडिड स्लग कैटरपिलर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिवनीः पेंच नेशनल पार्क में मिला दुर्लभ लिमाकोडिड स्लग कैटरपिलर

सिवनी। मध्यप्र देश के सिवनी जिले स्थित पेंच नेशनल पार्क में पदस्थ फारेस्टर गार्ड नदीम खान ने शुक्रवार की अल सुबह नियमित वन गश्ती के दौरान एक अत्यंत दुर्लभ और आकर्षक जीव लिमाकोडिड स्लग कैटरपिलर को मौके पर देखा और उसका छायाचित्र अपने कैमरे में सफलतापूर्वक कैद किया।‎#junglewallaspeaks इस छवि में दिखाई देने वाला यह जीव आमतौर पर जिलेटिन कैटरपिलर या जेली बीन कैटरपिलर के नाम से भी जाना जाता है। यह अनोखा रूप वाला कैटरपिलर लिमाकोडिडे परिवार से संबंधित है, जिन्हें आगे की अवस्था में कप मॉथ कहा जाता है।जीव की विशेषताएँ , स्वरूप:यह कैटरपिलर अपने विशिष्ट, चिपचिपे और पारभासी (translucent) शरीर के कारण तुरंत ध्यान आकर्षित करता है। पीले धब्बों के साथ चमकीला नीला रंग इसकी सर्वाधिक उल्लेखनीय विशेषता है, जिसके कारण इसे जेली बीन कैटरपिलर का नाम भी मिला है।परिवार: यह लिमाकोडिडे (Slug Moth) परिवार का लार्वा है, जिसमें पाए जाने वाले कैटरपिलर आमतौर पर स्लग जैसे दिखते हैं, इसलिए इन्हें स्लग कैटरपिलर’ कहा जाता है।कोकून निर्माण: इन कैटरपिलरों की सबसे रोचक विशेषता इनका कप के आकार का कोकून बनाना है। यही कारण है कि इनके वयस्क रूप को कप मॉथ कहा जाता है। यह कोकून कठोर, सुरक्षित और अनोखे आकार में निर्मित होता है।वन विशेषज्ञों के अनुसार लिमाकोडिड स्लग कैटरपिलर वन पारिस्थितिकी (Forest Ecology) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी उपस्थिति स्वस्थ और जैव-विविध वनों का संकेत मानी जाती है। यह प्रजाति सामान्यतः घने, नमी वाले तथा विविध पत्तीय वनक्षेत्रों में पाई जाती है, जहाँ इनका जीवन-चक्र शांत वातावरण में पूरा होता है।विशेषज्ञ बताते हैं कि इन कैटरपिलरों का अनोखा जिलेटिन जैसा शरीर न केवल इन्हें शिकारी जीवों से बचाता है, बल्कि पारदर्शी व चिपचिपा स्वरूप इनका प्राकृतिक सुरक्षा कवच भी होता है। चमकीले रंग भी संभावित शिकारी को सतर्क करने का कार्य करते हैं, जिसे जीव विज्ञान में अपोस्मेटिज्म (Aposematism) कहा जाता है।पेंच लैंडस्केप जैसे संरक्षित क्षेत्रों में ऐसे दुर्लभ जीवों का रिकॉर्ड होना वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह संकेत देता है कि पार्क का माइक्रो-हैबिटैट अभी भी समृद्ध और संवेदनशील प्रजातियों के लिए अनुकूल है। वन विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे प्रजाति-साक्ष्य वन प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण की दिशा में जरूरी हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें