मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनीः पुलिस का पैदल भ्रमण, 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिवनीः पुलिस का पैदल भ्रमण, 14 वाहनों पर चालानी कार्रवाई

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार की देर रात्रि को कोतवाली पुलिस एवं ट्रैफिक थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से शहर में पैदल भ्रमण किया गया। यह भ्रमण सोमवारी चौक से भैरौगंज, परतापुर रोड, पीजी कॉलेज होते हुए हनुमान व्यायाम शाला और जैन मंदिर मार्ग तक किया गया।कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने गुरुवार काे जानकारी देते हुए बताया कि भ्रमण के दौरान तीन सवारी वाले दुपहिया वाहनों, बिना नंबर प्लेट के वाहनों तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पैदल भ्रमण के दौरान एक तेज आवाज वाले साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई की गई। वहीं बिना बीमा पाए गए वाहनों पर भी चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 14 वाहनों पर चालान बनाए गए। जिनसे 5700 रूपये समन शुल्क वसूला गया।कार्रवाई के साथ-साथ सड़क किनारे स्थित दुकानों के संचालकों को भी समझाइश दी गई कि वे ग्राहकों के वाहनों के लिए दुकान के सामने उचित स्थान उपलब्ध कराएं तथा अनावश्यक सामान, बोर्ड आदि पार्किंग स्थल में न रखें। इसके अलावा दुकानों के सामने रखी गई खतरनाक लोहे की सामग्रियों को हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें