मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:37 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनी में गोवंश से भरा ट्रक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, यूपी से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिवनी में गोवंश से भरा ट्रक जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, यूपी से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनीजिले की आदेगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गायों से भरे एक ट्रक को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरसिंहपुर की ओर से एक ट्रक में अवैध रूप से गोवंश भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर आदेगांव थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर जोबा स्थित सिद्धू ढाबा के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक एमपी-75 डीटी-0241 को रोककर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान ट्रक में 10 गायें बिना चारा-पानी के रस्सियों से कसकर बंधी हुई अमानवीय परिस्थितियों में मिलीं। पुलिस ने तत्काल सभी गायों को सुरक्षित मुक्त कराया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोवंश को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से खरीदकर महाराष्ट्र के नांदेड़ ले जा रहे थे। परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज उनके पास नहीं मिला।पुलिस ने लालजी पुत्र रामदास शर्मा (50) निवासी अशोक नगर, इटावा (उत्तर प्रदेश), विशेष पुत्र केसर सिंधे (27), शिवहरी पुत्र विसंभर मराठा (24) तथा विश्वनाथ पुत्र पांडुरंग कुम्भार (36) निवासी जिला नांदेड़ (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक जब्त कर गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।कार्रवाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष धुर्वे के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा एवं आदेगांव थाना पुलिस की टीम ने की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में गोवंश की अवैध तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि गोवंश के अवैध परिवहन अथवा पशु क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 या निकटतम पुलिस थाने को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें