मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई ओपनिंग का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के

दौरान मामूली दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के

साथ सपाट स्तर पर हुई। बाजार खुलने के बाद मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके

कारण सेंसेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा।

लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और

निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का

कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का

कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अल्ट्राटेक

सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा और एलटी

माइंडट्री के शेयर 2.89 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज ऑटो,

अपोलो हॉस्पिटल और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.97 प्रतिशत से लेकर

1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,183 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,079 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 1,104 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी

तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 22 शेयर हरे

निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 40.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई ओपनिंग का

नया रिकॉर्ड बनाते हुए 78,094.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत

होते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण ये सूचकांक 150 अंक से अधिक उछल

कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 78,188.16 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन

इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में

77,945.94 अंक के स्तर तक गोता लगा दिया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद एक

बार फिर खरीदारी का जोर बनता नजर आया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की स्थिति

में कुछ सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1

घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 47.51 अंक की गिरावट

के साथ 78,006.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड

बनाते हुए 1.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,723.10 अंक के स्तर से

कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर ये

सूचकांक उछल कर 23,749.50 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद

बिकवाली का दबाव बनने के कारण इसमें गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के

कारण ये सूचकांक लाल निशान में 23,670.45 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि इसके

बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक की स्थिति में भी कुछ

सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के

बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 17.60

अंक टूट कर 23,703.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 712.44 अंक यानी 0.92

प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,053.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं

निफ्टी ने 183.45 अंक यानी 0.78 प्रतिशत उछल कर 23,721.30 अंक के स्तर पर

मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें