मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

सेंसेक्स 446 अंक उछलकर बंद, बैंक निफ्टी ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेंसेक्स 446 अंक उछलकर बंद, बैंक निफ्टी ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा तेजी देखी गई। दिन के अंत में सेंसेक्स 446.21 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,632.68 और निफ्टी 139.50 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,192.15 पर था।

दोनों मुख्य सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बंद हुए हैं। सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है, जो कि सितंबर 2024 में बना था।

दिन के दौरान निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 59,440.10 बनाया। हालांकि, यह 131.65 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,347.70 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, मारुति सुजुकी और एलएंडटी गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, टाइटन, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, टाटा स्टील, इन्फोसिस, एमएंडएम, भारती एयरटेल और बीईएल लूजर्स थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14.50 अंक की तेजी के साथ 60,963.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 8.70 अंक की गिरावट के साथ 18,067.25 पर था।

बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील होने की संभावना के चलते बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक रहा है। साथ ही, वैश्विक स्तर पर टेक कंपनियों की ओर से मजबूत नतीजों के कारण टेक्नोलॉजी शेयरों का रुझान मजबूत बना हुआ है।

जानकारों ने आगे कहा कि छोटी अवधि में बाजार का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

आने वाले समय में भारत और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े बाजार के लिए अहम होंगे।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें