मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर चांपा में सो रहे दो सगे भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर चांपा में सो रहे दो सगे भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के करही गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल है।बिर्रा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1 बजे की है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपित अचानक घर में घुस आए और बिना किसी चेतावनी के सो रहे भाइयों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे।घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायल आशुतोष कश्यप को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गांव में इस घटना के बाद से ही भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें