मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात, एआईएमआईएम नेता की चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात, एआईएमआईएम नेता की चाकू मारकर हत्या

हैदराबाद। हैदराबाद के फलकनुमा क्षेत्र में रविवार देर रात ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, रविवार रात को फलकनुमा थाना क्षेत्र के वट्टेपल्ली में एआईएमआईएम नेता को चाकू मारा गया। पांच से छह लोगों के एक ग्रुप ने एआईएमआईएम नेता पर जानलेवा हमला किया।

हमलावरों ने अली को अलमास होटल के पास घेर लिया था और चाकू व दरांती से उन पर वार किए।

चाकू से कई वार किए जाने के कारण एआईएमआईएम गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद वे लगभग 15 मिनट तक सड़क पर ही पड़े रहे। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान महबूब अली के तौर पर हुई है। हमले की सूचना मिलने पर फलकनुमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने हत्या के बारे में बयान देते हुए कहा कि संदिग्धों को पकड़ने के लिए तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं।

फिलहाल, हत्या की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।

एआईएमआईएम के स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महबूब अली की बेरहमी से हुई हत्या से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है।

उन पर वट्टेपल्ली में अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हथियारों से हमला किया था।"

विधायक ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त व तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "हम तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस से आग्रह करते हैं कि वे गश्त बढ़ाएं, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसें और ड्रग्स व हिंसक अपराधों के बढ़ते खतरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, ताकि हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें