मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ में युवक की मौत से सनसनी, फांसी पर लटका मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ में युवक की मौत से सनसनी, फांसी पर लटका मिला शव

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के जीन मोहल्ले में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस के अनुसार जीन मोहल्ला निवासी द्वारिकाप्रसाद (33) पुत्र राधेश्याम मंडलोई देर रात घर पहुंचा था। परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। रात में वह अपने कमरे में चला गया। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो वह फांसी के फंदा पर लटका मिला। भाई और पड़ोसी तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कुरावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें