मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

पिपरा में रेलवे पटरी किनारे दो शव मिलने से सनसनी, 24 घंटे में दूसरी घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिपरा में रेलवे पटरी किनारे दो शव मिलने से सनसनी, 24 घंटे में दूसरी घटना

सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर रेलवे पटरी किनारे दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लगातार दो शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना गुरुवार सुबह लिटियाही की है, जहां रेलवे पटरी के किनारे एक किशोर का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान लिटियाही निवासी 14 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले की पुलिस जांच कर ही रही थी कि देर रात थुमहा के समीप रेलवे पटरी किनारे एक और शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

दूसरे मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के करहरवा निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। देर रात रेलवे पटरी किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।

हालांकि, पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया सुरेंद्र यादव की मौत ट्रेन से गिरने के कारण होने की बात सामने आ रही है। लेकिन उनकी मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इस संबंध में पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत होने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, महज 24 घंटे के भीतर रेलवे पटरी किनारे दो अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोग घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक कारण सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें