मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

होटल स्टाफ रूम में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
होटल स्टाफ रूम में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में काम करने वाले एक युवक ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब रात के वक्त कुछ ग्राहक होटल पहुंचे और रिसेप्शन पर किसी कर्मचारी के न मिलने पर स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू की।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना खालसा चौक स्थित 'होटल ड्रीम पैलेस' की है। मृतक की पहचान सोनू बंजारा (पुत्र सरदार बंजारा) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का रहने वाला था और यहां होटल में काम करता था। होटल के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे कुछ ग्राहक होटल में कमरा लेने के लिए पहुंचे थे। ग्राहक काफी देर तक रिसेप्शन पर आवाज लगाते रहे, लेकिन वहां तैनात सोनू बाहर नहीं आया। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो होटल का दूसरा कर्मचारी सोनू को ढूंढते हुए पीछे बने स्टाफ रूम की तरफ गया। वहां का नजारा देखते ही उसके होश उड़ गए, अंदर सोनू का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी होटल प्रबंधन और पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलने पर लसूडिया पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जब शुरुआती तफ्तीश के तहत होटल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो उसमें सोनू अपने कमरे की तरफ जाने से ठीक पहले मोबाइल पर किसी से बात करते हुए दिखाई दे रहा है। वह फोन पर बात करते हुए कमरे के अंदर गया और फिर बाहर नहीं निकला। पुलिस ने सोनू का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब उसकी कॉल डिटेल्स और आखिरी चैट्स की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से ठीक पहले वह किससे बात कर रहा था और उनके बीच क्या बातचीत हुई थी।होटल प्रबंधन के मुताबिक, सोनू करीब एक महीने पहले ही काम की तलाश में इंदौर आया था और होटल ड्रीम पैलेस में नौकरी शुरू की थी। जॉइनिंग के समय पहचान पत्र के तौर पर उसका आधार कार्ड जमा कराया गया था। हालांकि, वह इससे पहले कहां रहता था या क्या काम करता था, इसके बारे में होटल के अन्य स्टाफ को ज्यादा जानकारी नहीं थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें