मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नहर में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर। लगभग हर वर्ष गोसलपुर थाना क्षेत्र के मुख्य नहर में शव बहकर आने की घटनाएं आम हो गई है जिसमे शनिवार को भी एक युवक की लाश नहर के तेज बहाव में बहकर आई है।जानकारी अनुसार थाना गोसलपुर क्षेत्र के ग्राम मढ़ोद स्थित नर्मदा नहर की मुख्य बड़ी नहर में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने पानी में शव तैरते हुए देखा और तुरंत गोसलपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, मृतक नहर में पानी के तेज़ बहाव से तैरता हुआ आया था जो दूसरे केनाल में फस गया तथा जिसकी मृत्यु का कारण पानी में डूबने से प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा ।थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मृतक की पहचान और इस मामले के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें