मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का

वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को बालाघाट, छिंदवाडा, मंडला, भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सीधी एवं खजुराहो,

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह छिंदवाडा, प्रदेश संगठन

महामंत्री हितानंद दमोह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर

एवं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सीधी और मऊगंज, जगदीश देवडा

मंदसौर, प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाडा, पूर्व मंत्री व

न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा सागर जिले के

बीना के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट,

छिंदवाडा, मंडला के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11.40 बजे

बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा के उकबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ.

यादव दोपहर 2.15 बजे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश

नड्डा के साथ छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर

3.40 बजे सिवनी जिले के लखनादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा शुक्रवार को सीधी एवं

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा प्रातः 10.30 बजे

सीधी के बहरी में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश

नड्डा के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा दोपहर 1.30 बजे खजुराहो

पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे वहीं, लोकसभा चुनाव के प्रदेश

प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह आज छिंदवाडा जिले के स्थानीय कार्यक्रमों शामिल

होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे।

इसके

अलावा केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शुक्रवार को प्रातः

11.15 बजे अशोकनगर जिले के पिपराई, दोपहर 2.45 बजे मुंगावली में पोलिंग बूथ

के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री

राजेन्द्र शुक्ला सीधी और मऊगंज जिले के प्रवास पर रहेंगे। जगदीश देवडा

मंदसौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

छिंदवाडा जिले के प्रवास पर रहेंगे। पूर्व मंत्री व न्यू ज्वाइनिंग टोली

के प्रदेश संयोजक डॉ.नरोत्तम मिश्रा सागर जिले के बीना प्रवास पर रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें