मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज

(गुरुवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर, रतलाम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद

विष्णुदत्त शर्मा मुरैना, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा,

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल खरगौन, लोकसभा चुनाव के प्रदेश

प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह धार, वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के

प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर

रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 10.30 बजे इंदौर में पार्टी

प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे

रतलाम लोकसभा क्षेत्र के झाबुआ में पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल

कराकर जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व

सांसद विष्णुदत्त शर्मा मुरैना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ

जनसभा में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विदिशा संसदीय

क्षेत्र के गंजबासौदा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

क्षेत्रीय

संगठन महामंत्री अजय जामवाल खरगौन और बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

श्री जामवाल प्रातः 11 बजे बड़वाह में बैठक करने के पश्चात शाम 5 बजे

बुरहानपुर में बैठक को संबोधित करेंगे।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह धार जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान डॉ. सिंह विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे।

वरिष्ठ

नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा प्रातः

11 बजे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के आरोन में सनातन धर्मशाला प्रागंण में

आयोजित जनसभा एवं दोपहर 2 बजे रूठियाई के मुस्कान गार्डन में आयोजित

सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें