मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के वरिष्ठ नेतागण आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ

नेता आज यानि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर

रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल, पूर्व

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इच्छावर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ.

महेन्द्र सिंह सिरोंज, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर,

शिवपुरी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन दतिया, उप

मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ग्वालियर, वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली

के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर

उज्जैन व मंदसौर के प्रवास पर रहेंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भोपाल प्रदेश कार्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इच्छावर में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

केन्द्रीय

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले के प्रवास पर

रहेंगे। सिंधिया प्रातः 11 बजे अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा में नुक्कड़

सभा को संबोधित करेंगे। सिंधिया दोपहर 1 बजे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

के साथ शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा के खेल स्टेडियम एवं दोपहर 3.45 बजे

खोड में जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 6 बजे खोड में रोड शो एवं

नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन दतिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भिण्ड लोकसभा के दतिया में विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे।

पूर्व

मंत्री उषा ठाकुर प्रातः 11 बजे उज्जैन के अंबिका रिसोर्ट लालखेड़ा रोड पर

आयोजित महिला सम्मेलन एवं दोपहर 2.30 मंदसौर में महिला सम्मेलन को संबोधित

करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें