मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः भाजपा के वरिष्ठ नेता आज विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा के वरिष्ठ नेता आज

(रविवार को) प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजगढ एवं जबलपुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो व जबलपुर, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ.

महेन्द्र सिंह जबलपुर व बालाघाट, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश

उपाध्याय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे।

भाजपा

के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 10.30 राजगढ़ में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को

संबोधित करेंगे। इसके बाद वे राजगढ लोकसभा क्षेत्र की कोर ग्रुप की बैठक

लेंगे और फिर पूर्वान्ह 11.45 बजे सारंगपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों

में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के रोड शो में शामिल होंगे।

उन्होंने

बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो लोकसभा

क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा के बिलहेरी गांव में दोपहर 12.30 बजे महिला

सम्मेलन को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात वे बिलहेरी बस्ती में लाभार्थियों से

संपर्क करेंगे। शर्मा शाम 6 बजे जबलपुर में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो

में शामिल होंगे।

इसी तरह लोकसभा चुनाव के

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह जबलपुर एवं बालाघाट प्रवास के दौरान

स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह

प्रभारी सतीश उपाध्याय जबलपुर प्रवास पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल

होंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना प्रवास पर

वहीं,

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 अप्रैल को रीवा एवं सतना जिलों के

प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया

कि रक्षा मंत्री सिंह इस दिन दोपहर 12 बजे रीवा जिले की देवतालाब विधानसभा

के देवतालाब ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद

वे 2.30 बजे सतना जिले की नागौद विधानसभा के अंगोला ग्राउंड में आयोजित

जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें