मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी  कैंसर से पीड़ित

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित

-समर्थकों से की भावुक अपील

पटना।बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित है। सुशील मोदी ने बुधवार को खुद इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से खास अपील भी की है। दरअसल, सुशील मोदी ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे।सुशील मोदी ने एक्स पर ट्विट कर कहा कि, "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा"। उन्होंने बताया कि, पीएम को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित रहूंगा |मालूम हो कि, बिहार और देश की राजनीति में सुशील मोदी अहम भूमिका निभाते आए हैं। सुशील मोदी आए दिन विपक्ष पर तीखे वार करते भी नजर आते हैं। वहीं अब उन्होंने खुद कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है। गौरतलब हो कि, सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और सफलतापूर्वक पटना केंद्रीय विधानसभा (जिसे अब कुम्हार (विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र) के रूप में जाना जाता है) से चुनाव लड़ा। 1990 में उन्हें फिर से निर्वाचित किया गया था। 1990 में, उन्हें भाजपा बिहार विधानसभा दल के मुख्य सचेतक बनाया गया था। 1996 से 2004 तक वह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें