मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर बाजार की रिकॉर्डतोड़ तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ तेजी

पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ

हुई। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव और बढ़ता बढ़ गया। लेकिन सुबह 10

बजे के बाद खरीदारों ने एक्टिव होकर लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर

बाजार में निचले स्तर से सुधार होता हुआ नजर आने लगा। पहले एक घंटे के

कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के

साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे के

कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से डिवीज लेबोरेट्रीज,

सिप्ला, ओएनजीसी, लार्सन एंड टूब्रो और बीपीसीएल के शेयर 1.98 प्रतिशत से

लेकर 0.94 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी

बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के

शेयर 3.99 प्रतिशत से लेकर 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर

आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,251

शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,163 शेयर मुनाफा कमा कर

हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,088 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान

में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13

शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 17 शेयर

बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में

शामिल शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 270.69

अंक टूट कर 79,778.98 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही

खरीदारी का मामूली सपोर्ट मिलने की वजह से ये सूचकांक उछल कर 79,876.25 अंक

तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक

गिर कर 79,478.96 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर

बाजार को खरीदारी का सपोर्ट मिला, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में

सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच

पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 366.26 अंक की

कमजोरी के साथ 79,683.41 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स

की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 88.80 अंक की कमजोरी के साथ 24,213.35

अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद हुई लिवाली के

सपोर्ट से ये सूचकांक 24,260.95 अंक तक उछला। लेकिन इसके बाद बिकवाली का

दबाव बनने की वजह से इसमें तेज गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह

से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक गिर कर 24,168.85 अंक के स्तर पर पहुंच

गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर लिवाली का सपोर्ट मिलने के कारण इस

सूचकांक की चाल में सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी

लगातार लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

निफ्टी 71.60 अंक टूट कर 24,230.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके

पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 62.87 अंक यानी 0.08 प्रतिशत

की मजबूती के साथ 80,049.67 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने

15.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,302.15 अंक के स्तर पर

गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें