मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सीहोर में मैदा मिल में भड़की भीषण आग, ऑटो और कृषि यंत्र जलकर खाक, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीहोर में मैदा मिल में भड़की भीषण आग, ऑटो और कृषि यंत्र जलकर खाक, लाखों का नुकसान

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम पिपलिया मीरा में रविवार देर रात एक मैदा मिल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मिल परिसर में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मिल के पास खड़ा एक ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं परिसर में रखे कई महंगे कृषि यंत्र भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आग के दौरान पूरे क्षेत्र में धुआं और लपटें दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबूघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और प्रशासनिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें