मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

युवक की चाकू घोपकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक की चाकू घोपकर हत्या

नई दिल्ली,। शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके की बंगाली बस्ती में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। जांच में मृतक की पहचान न्यू सीमापुरी निवासी नाफिज (22) के रूप में हुई है। वह इलाके में अस्थायी दुकान चलाता था।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम के अनुसार पुलिस को रात करीब 12:14 बजे सूचना मिली कि सीमापुरी की बंगाली बस्ती में एक युवक को चाकू मारा गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नाफिज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उक्त मामले की शिकायत मृतक नाफिस के जीजा मुजफ्फर (23) ने दी। उन्होंने बताया कि नाफिज की पड़ोसियों से दुकान के लेन-देन को लेकर कहासुनी चल रही थी। जिसके चलते आरोपितों ने उसे पीटा और पेट में कई बार पेंचकस व चाकू से वार किया। एक वार इतना गहरा था कि उसकी जान चली गई।

डीसीपी के अनुसार उक्त मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक ही परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान सोहेल (20) मृतक का पड़ोसी, शेख इस्लाम (27) आरोपित जिसने कथित तौर पर चाकू मारा,

नदेम उर्फ नजरूल (43) आरोपित का जीजा, सलमा बेगम (55) आरोपित की मां और मामुनी (32) आरोपित की बहन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें