मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सीलमपुर में नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीलमपुर में नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके में बीती रात एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। सीलमपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर एक नाबालिग समेत दाे लाेगाें काे पकड़ा है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात तकरीबन 11:30 बजे गश्त के दौरान कांस्टेबल विपिन सीलमपुर के सेंट्रल पार्क में पहुंचे तो एक लड़का पार्क की बेंच और रास्ते के बीच खून से लथपथ हालत में पड़ा था। कांस्टेबल विपिन ने तुरंत घटना की सूचना सीलमपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घायल को जग प्रवेश अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सीपी ने बताया कि जांच में मृतक की पहचान मौजपुर निवासी रेहान उर्फ सीलमपुरिया (16) के तौर पर हुई है। डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है।डीसीपी का कहना कि इस मामले में एक नाबालिग समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पार्क में हुई इस वारदात को लेकर इलाके के लोगों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि पार्क अपराधी और नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। आम लोगों का पार्क में जाना मुश्किल हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें