मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः स्काॅर्पियो सवार दो युवकों के कब्जे से तीन लाख से अधिक की शराब जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः स्काॅर्पियो सवार दो युवकों के कब्जे से तीन लाख से अधिक की शराब जब्त

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान भोपाल बायपास चैराहा के नजदीक से स्काॅर्पियो वाहन को पकड़ा, तलाशने में वाहन से 35 पेटी अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत तीन लाख 7 हजार 740 रुपए बताई गई है वहीं पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।पुलिस के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात गश्त के दौरान भोपाल बायपास चाैराहा के नजदीक से स्काॅर्पियो वाहन क्रमांक एमपी 04 सीपी 9488 को पकड़ा, तलाशने पर वाहन में 35 पेटी शराब मिली, जिसमें मेकडबल 01 रम, विहस्की, पीएम व्हिस्की, आॅफिसर चाइस और मैजिक मूवेंट ब्रांड के क्वार्टर मिले, जिनकी कुल कीमत तीन लाख 7 हजार 742 रुपए है। पुलिस ने मौके से शोभित (20)पुत्र हीरालाल मिश्रा और दीपांशु (19)पुत्र भूपेशकुमार को हिरासत में लिया, जो मूलतःउत्तरप्रदेश मउ थाना क्षेत्र के निवासी है और वर्तमान में कुरावर क्षेत्र निवासरत् है।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2)आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।पूछताछ के दौरान आरोपित शराब परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके।पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की योजना थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें