मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

सोनपुर मेला की सुरक्षा हुई चाक-चौबंद 350 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सोनपुर मेला की सुरक्षा हुई चाक-चौबंद 350 सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

सारण। सोनपुर एशिया के सबसे बड़े और विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की सुरक्षा व्यवस्था इस वर्ष और भी अधिक सुदृढ़ कर दी गई है. मेला प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में हाई-टेक निगरानी के लिए लगभग 350 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है.मेले के प्रवेश द्वारों से लेकर, पशु बाजार, मुख्य बाजार, सांस्कृतिक मंच, सरकारी स्टॉल और भीड़ भाड़ वाले प्रमुख इलाकों एवं सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों को सीसीटीवी कैमरों के दायरे में लाया गया है. इन सभी 350 कैमरों की 24x7 मॉनिटरिंग के लिए मेला क्षेत्र स्थित प्रशासनिक शिविर में एक अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. नियंत्रण कक्ष में तैनात सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. यह व्यवस्था न केवल भीड़ प्रबंधन में सहायक है बल्कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना, चोरी या असामाजिक गतिविधि को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. मेला प्रशासन का लक्ष्य इस वर्ष आगंतुकों को एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भयमुक्त वातावरण प्रदान करना है. सीसीटीवी निगरानी की इस पहल को सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम माना जा रहा है. इस तकनीक आधारित निगरानी से मेला घूमने आए लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुरक्षा का एक मजबूत जाल से घेर दिया गया है।पर्यटन विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्मित विदेशी पर्यटकों के लिए जो कॉटेज का निर्माण किया गया है वह भी प्रशासनिक सीसीटीवी कैमरे के जद है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें