मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, तीन बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मणिपुर में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, तीन बंकर ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय कार्रवाई कर कई हथियार, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की। इसके साथ ही तीन बंकर भी नष्ट किए गए हैं।

सबसे पहले उपोकपी खुनौ मामंग लेइकाई और इसके आसपास के लोकटक लेक एरिया (बिष्णुपुर-पीएस, बिष्णुपुर जिले) से सुरक्षा बलों ने पिस्टल, तीन कारतूस, एक सिंगल बैरल गन, एक हैंड ग्रेनेड, पांच कार्ट्रिज और एक ब्लैंक राउंड बरामद किया।

इसी दिन, इम्फाल ईस्ट जिले के सागोलमांग-पीएस के सटांग हिल रेंज में सुरक्षा बलों ने तीन बंकरों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई इलाके में सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से की गई। इसके अलावा, टेंग्नौपाल जिले के मोरेह पीएस के होमगार्ड वेंग एरिया से लगभग 3.5 किलोग्राम वजन वाली तीन पैकेट डब्ल्यूवाई टैबलेट्स भी जब्त की गई।

चुराचंदपुर जिले के डम्पी रिज इलाके से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इनमें दो 12-बोर राइफल, दो फ्रंट-लोडेड सिंगल-बैरल राइफल, एक मॉडिफाइड एके-47, दो 9एमएम पिस्टल, तीन अलग-अलग हथियारों के मैगज़ीन, चार पंपी, 81 कारतूस, दो बुलेटप्रूफ जैकेट, दो वॉकी-टॉकी और 1 किलो पंपी एक्सप्लोसिव पेलेट्स शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने राज्य के हिल और वेली क्षेत्रों में लगातार खोज व क्षेत्रीय प्रभुत्व बनाए रखने के लिए ऑपरेशन जारी रखा है।

इस दौरान एनएच-37 पर आवश्यक वस्तुओं से भरे 290 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया।

राज्यभर में कुल 116 नाका/चेक पोस्ट लगाए गए, जिसमें हिल और वेली दोनों क्षेत्र शामिल थे। हालांकि, इन चेक पोस्टों के दौरान किसी भी वाहन या व्यक्ति को रोका नहीं गया। इस तरह के उपायों से न केवल अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखा गया, बल्कि नागरिकों और आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित की गई।

सुरक्षा बल लगातार राज्य के फ्रिंज और संवेदनशील इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों के जरिए अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद करना, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिक लक्ष्य रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें