मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

चेन्नई हवाई अड्डे काे बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल आने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने का धमकीभरा मेल आने के बाद आनन फानन मेंरविवार सुबह पूरे हवाई अड्डा परिसर में व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं से भी काेई विस्फाेटक याआपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई।अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियाें के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई जब चेन्नई हवाई अड्डा निदेशक के कार्यालय को एक अनाम ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया कि हवाई अड्डे के परिसर में बम लगाए गए हैं और वे विस्फोट करेंगे, जिससे व्यापक नुकसान होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि ईमेल में लक्षित उड़ानों या हवाई अड्डे के परिसर के भीतर स्थानों के बारे में कोई विशिष्ट विवरण नहीं दिया गया था। धमकी भरे मेल की सूचना वरिष्ठ अधिकारियाें काे दी गई। इसके बाद करीब 1:00 बजे तक सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिसर में खोजबीन की। इस दाैरान बम निपटान दस्ता और डाॅग्स स्वायडाें ने कई स्थानों पर गहन जांच की। यात्रियों को सामान्य से अधिक सख्त सुरक्षा जांच का सामना करना पड़ा और कार्गो, पार्सल, विमान ईंधन स्टेशनों और वाहन पार्किंग क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया। गहन जांच के बाद परिसर में कहीं भी विस्फोटक या संदिग्ध उपकरण नहीं मिला। अधिकारियों ने बाद में धमकी को फर्जी घोषित कर दिया।इसके बाद हवाई अड्डा निदेशक की अध्यक्षता में चेन्नई हवाई अड्डा सुरक्षा समिति की एक आपात बैठक एक घंटे के भीतर बुलाई गई। बैठक में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, एयरलाइन प्रतिनिधियों, चेन्नई हवाई अड्डा वरिष्ठ प्रबंधन, चेन्नई हवाई अड्डा पुलिस और कमांडो इकाइयों सहित कई एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। धमकी की अस्पष्ट प्रकृति को देखते हुए पूरे हवाई अड्डे परिसर की में निगरानी बढ़ा दी गई। इस मामले में चेन्नई हवाई अड्डा अधिकारियों ने औपचारिक रूप से हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि धमकी भरा ईमेल एक नकली पहचान का उपयोग करके भारत के बाहर से भेजा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें