किश्तवाड़ में संदिग्ध गतिविधियाें की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा, सर्च अभियान शुरू

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियाें की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया है।अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुंतवाड़ा इलाके में संदिग्ध गतिविधियाें का पता चलने के बाद विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों ने फायरिंग की थी। इसके बाद सुरक्षाबलों और पुलिस को तैनात किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया गया है। बताया गया कि यह घटना उसी इलाके में हुई, जहां 7 नवंबर को आतंकवादियों ने वीडीजी के दो सदस्यों की हत्या कर दी थी।





