मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

त्रियुगीनारायण-पंवाली कांठा ट्रैक पर रास्ता भटके चारों ट्रैकर सुरक्षित, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गुप्तकाशी

(उत्तराखंड), । त्रियुगीनारायण-पंवाली कांठा ट्रैक पर बारिश

और अंधेरे के बीच भटके चारों ट्रैकर सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ ने चारों को

रेस्क्यू कर लिया है। कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ को इनके रास्ता भटकने

की सूचना दी थी।

एसआई आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ

टीम ने घने अंधेरे एवं दुर्गम पहाड़ी मार्ग पर लगभग चार किलोमीटर पैदल

ट्रैक करने के बाद रात करीब 12 बजे चारों को सुरक्षित खोज निकाला। इसके बाद

सभी को सकुशल त्रियुगीनारायण तक पहुंचाया गया। इनके नाम हैं-रोहित रावत,

संदीप नेगी, निशांत चौहान और गजेंद्र राणा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें