मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम के जांच दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार से डाक्टर समेत पांच कर्मी मिले गायब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसडीएम के जांच दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार से डाक्टर समेत पांच कर्मी मिले गायब

पश्चिम चम्पारण।अनुमण्डल पदाधिकारी, बगहा ने सोमवार को साढे गयारह बजे दिन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार (अतिरिक्त) का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने डा अवनीश ध्वज सिंह, अमरेश कुमार प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक, अरविन्द कुमार लेखापाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार (अतिरिक्त), दुर्गेश कुमार, लिपिक, मुनिन्द्र कुमार सिंह कार्यालय परिचारी एवं नितेश कुमार कार्यालय परिचारी सभी उक्त अनुपस्थित पाये गये।सभी से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए आज का वेतन स्थगित करने की कार्रवाई एसडीएम ने की है।अनुमण्डल पदाधिकारी ने लेवर रूम (प्रसव कक्ष) का भी निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में पूरी तरह से गंदगी फैली हुई थी, बेड पर भी चादर नहीं लगाया गया था, इस दौरान उपस्थित डाक्टर एवं कर्मी को फटकार लगाते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पतिलार (अतिरिक्त) से स्पष्टीकरण की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें