मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

स्कार्पियों में आए बदमाशों ने युवक काे लाठी-डंडों से मारपीट कर किया लहूलुहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कार्पियों में आए बदमाशों ने युवक काे लाठी-डंडों से मारपीट कर किया लहूलुहान

बाड़मेर। जिले के सदर थाना इलाके बालेरा पानी की होदी के पास बाइक पर अपने साथी के साथ गांव जा रहे एक युवक पर चचेरे भाइयों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बेहरमी से मारपीट की। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर बदमाश भाग गए।गंभीर घायल का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक के पर्चा बयान दर्ज कर लिए। वहीं टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमला करने की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार रड़वा गांव के राजपूतों की ढाणी निवासी माधु सिंह पुत्र शंकर सिंह कुर्जा फांटा पर फर्नीचर का काम करता है। गुरुवार रात को काम से फ्री होकर बालेरा रोड से बाइक पर अपने साथी के साथ गांव जा रहा था। बालेरा पानी की होदी के पास बाइक को स्कार्पियों गाड़ी ने टक्कर मारकर नीचे गिराया। उसमें से उतरे चचेरे भाइयों सहित छह-सात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर बदमाश मौके से भाग गए। आसपास के ग्रामीणों और उसके साथी प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर इलाज चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। घायल के पर्चा बयान लिए गए। जिसमें घायल बताया कि चार चचेरे भाई है जिनको जानता है और दाे-तीन अन्य है उसकाे जानता नहीं है।सदर थाने के सीआई सत्यप्रकाश ने बताया कि घायल के पर्चा बयान ले लिए है। वहीं मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिशें दे रही है। जल्द ही हमलावारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल की तबीयत फिलहाल ठीक है। सिर पर चोट है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें