मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के दरभंगा में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के दरभंगा में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

पटना। बिहार में दरभंगा जिले के बहेड़ी-सिंघिया मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग किशोरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के सर्दी गांव के 18 वर्षीय रमेश सदा और 8 वर्षीय दीपक सदा के रूप में की गई है।पुलिस के मुताबिक यह हादसा जिले के जगन्नाथपुर में हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार रमेश, दीपक और राजा सदा को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक और राजा सदा को डीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय मुखिया कल्पना प्रिया ने घटना की पुष्टि की और मृतकों के परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की।उधर, परिजनों ने बताया कि रमेश सदा अपने गांव के राजा सदा और उसके सगे भाई दीपक सदा के साथ बाइक पर सवार होकर देवकुली धाम मेला देखने जा रहा था। रास्ते में जगन्नाथपुर में मिले गांव के ही कृष्ण कुमार से सड़क किनारे बात करने लगा। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने इन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोग सभी को एक अस्पताल में ले गये, जहां रमेश को मृत घोषित कर दिया। घायलों को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच में इलाज के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें