मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, दो घायल

डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर साहू सिनेमा के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में ओमप्रकाश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिक राज और जयप्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।साहू सिनेमा के पास हुआ हादसा हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे, जो एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के पास अचानक स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जा टकराया।पान दुकानों को भी हुआ नुकसानअनियंत्रित स्कॉर्पियो के टक्कर के दौरान पेड़ के पास स्थित पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह चिपट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद एक शव और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें