मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में तेज हुई गर्मी की मार, कई शहरों में पारा 40 पार, हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में तेज हुई गर्मी की मार, कई शहरों में पारा 40 पार, हीटवेव का यलो अलर्ट जारी

जयपुर। प्रदेश में अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी जयपुर में 18 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके साथ ही प्रदेश के 18 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच मापा गया।मौसम विभाग के अनुसार झुंझुनूं और अलवर क्षेत्रों में दिन के समय हीटवेव का असर देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आगामी 3-4 दिनों के लिए राज्य में तेज गर्मी और लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और बीकानेर में हल्के बादल छाए रहे, जबकि हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में धूलभरी हवाएं चलीं। वहीं कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा।राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है।कोटा में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया और आने वाले दिनों में 44 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। अजमेर में 39.6 डिग्री तापमान के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया, जबकि अलवर में 41.6 डिग्री तापमान के साथ शाम को आंधी भी चली। उदयपुर और जोधपुर में भी पारा 40 डिग्री के आसपास बना रहा।तेज गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। अस्पतालों में लू और गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए जा रहे हैं।साथ ही लोगों को धूप से बचने, अधिक पानी पीने और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और वृद्धि की संभावना जताई है। कई जिलों में हीटवेव का प्रभाव और तेज हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें