मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिमी राजस्थान में तेज तपिश, पूर्वी जिलों में उमस ने बढ़ाई परेशानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पश्चिमी राजस्थान में तेज तपिश, पूर्वी जिलों में उमस ने बढ़ाई परेशानी

जयपुर : राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी जिलों में जहां भीषण गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, वहीं पूर्वी राजस्थान में अपेक्षाकृत कम तापमान के बावजूद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को छह जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि दो जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज धूलभरी आंधी चली, जबकि कई स्थानों पर हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के दौरान एक मकान का टीन शेड उड़ गया। वहीं अलवर जिले में अचानक मौसम बदलने से कई स्थानों पर बारिश हुई और टहला क्षेत्र में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर और फलोदी प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तथा फलोदी में 44.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा जैसलमेर में 43.9, बाड़मेर में 43, चूरू में 42.4, जोधपुर में 41.5, बीकानेर में 41.4, हनुमानगढ़ और पिलानी में 41.3, चित्तौड़गढ़ में 41.2, पाली में 40.3 तथा कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के शेष अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

तेज गर्मी के बीच बीकानेर संभाग के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। बीकानेर के महाजन, हनुमानगढ़ के नोहर और श्रीगंगानगर के कई क्षेत्रों में धूलभरी आंधी के साथ बादल छाए।

नोहर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि श्रीगंगानगर के घड़साना क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीकानेर के नोखा क्षेत्र में भी आंधी और तेज बारिश हुई।

उधर अलवर, डीग और बहरोड़ सहित पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में शाम के समय घने बादल छाने के बाद बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में भी देर शाम गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।

पूर्वी राजस्थान के टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, दौसा, नागौर, करौली और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में दिनभर उमस भरी गर्मी का असर रहा। टोंक में पिछले दिनों हुई अच्छी बारिश के बावजूद रविवार को कम हवा और कमजोर धूप के कारण उमस बनी रही। यहां 93.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

अजमेर में 38.3, भीलवाड़ा में 37.8, अलवर में 38.6, करौली में 39, दौसा में 39.5, फतेहपुर-सीकर में 37.5 तथा प्रतापगढ़ में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। छह जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू का असर बना रहने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें