मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने वाली गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के करीब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही झुलसाने वाली गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के करीब

जयपुर। राजस्थान, गुजरात और पाकिस्तान से सटे क्षेत्रों के ऊपर बने एंटीसाइक्लोन सिस्टम के कारण प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी पड़ने लगी है। दिन में आसमान साफ रहने से सूरज की तपिश बढ़ गई है और पश्चिमी जिलों में हल्की गर्म हवा भी चलने लगी हैं।शनिवार (7 मार्च) को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा बीकानेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी एक सप्ताह में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।पिछले 24 घंटों में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी देखने को मिली। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, श्रीगंगानगर, चूरू और बीकानेर में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक गर्मी बाड़मेर और जैसलमेर में रही।जोधपुर और पाली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जबकि श्रीगंगानगर में 38.1, चित्तौड़गढ़ में 38.4, पिलानी (झुंझुनूं) में 38.1 और बीकानेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। चूरू में 37.7, उदयपुर में 36.8, अजमेर में 36.3 तथा कोटा और जयपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।इसके अलावा वनस्थली (टोंक), झुंझुनूं, अलवर और भीलवाड़ा में भी गर्मी तेज बनी हुई है, जहां अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। प्रदेश में अचानक गर्मी बढ़ने के कारण लगभग सभी शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक मापा जा रहा है। श्रीगंगानगर में शनिवार को तापमान सामान्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिलानी में 9.3, जैसलमेर में 8.1, बीकानेर में 7.3, चूरू और सीकर में 6.5, बाड़मेर में 6.3, जोधपुर और जयपुर में 6 तथा चित्तौड़गढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहा।हालांकि दिन में तेज गर्मी के बावजूद रात में लोगों को कुछ राहत मिल रही है। अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है। दौसा, पाली, सिरोही, माउंट आबू, चूरू, चित्तौड़गढ़, सीकर और अलवर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा रहा है। शनिवार रात को सबसे कम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 10.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 10 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें