मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कृषकों को मौके पर ही मुआवजे के स्वीकृति पत्र कराये गये वितरित

भोपाल। केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने

गुरुवार को गुना जिले के इमझरा एवं बेहटाघाट ग्रामों में भ्रमण कर ओला

प्रभावित फसल का देखा एवं नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों

से कहा कि चिंता मत करो, मैनें सर्वे करा लिया है। उन्होंने सभी किसानों

को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भी

किसान हैं, उनसे मेरी फोन पर चर्चा हुयी हैं। पूरा मध्यप्रदेश शासन इस दु:ख

की घडी़ में आपके साथ खड़ा है।

जिला प्रशासन द्वारा

ओलावृष्टि से हुये नुकसान का सर्वे 24 घंटे के अंदर करा लिया गया था, जिसकी

सूची भी तैयार करा ली गयी हैं। सिंधिया ने इस कार्य की सराहना की। भ्रमण

के दौरान उन्होंने इमझरा एवं बेहटाघाट के 15 कृषकों को लगभग 11 लाख के

स्वीकृति पत्र मौके वितरित किये।

इसके बाद सिंधिया अशोकनगर

में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। अशोकनगर जिले के ग्राम पहाडा, फुटेरा

एवं जनौदा में किसानों से मिले। बेमौसम बारिश के कारण कई ग्रामों में

किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों से कहा कि कोई भी

परेशान न हो। ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसल खराब हुई है। उन्हें फसल

क्षति का मुआवजा दिया जाएगा। ईशागढ़ में एसडीएम की टीम ने कई ग्रामों में

सर्वे करा लिया है और तत्काल राशि भी किसानों को दी जा रही है।

उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं जल्दी सर्वे पूरा करें। कोई भी किसान

सर्वे न छूटे जिसकी फसल का नुकसान हुआ है। सभी को फसल क्षति का मुआवजा दिया

जाएगा। जनौदा में किसानों को उन्होंने मुआवजा राशि के स्वीकृति पत्र

प्रदान किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें