मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चियों ने सीएम को बांधी राखी, सीएम ने दिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रक्षाबंधन पर स्कूली बच्चियों ने सीएम को बांधी राखी, सीएम ने दिया आशीर्वाद

-मुख्यमंत्री ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को प्रदान किए आवासीय पट्टे

-विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का वितरण

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में स्कूल के बच्चियों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया। बच्चियों ने जहां मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी,वहीं मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार प्रदान किए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे प्रदान किए। सीएम के हाथों सपेरा समुदाय की संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी व राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले।

लाभार्थियों को योजनाओं की चाबी सौंपीं

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का भी वितरण किया। इस दौरान रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए। सीएम ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।

विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

सीएम योगी के हाथों मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जगदंबिका सिंह व धर्मेंद्र मौर्य को कृषि यंत्र के तहत चाबी दी गई,जबकि सावित्री,मधुलता,रामनरेश को आयुष्मान कार्ड व अनुज कुमार को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख रुपये का चेक दिया।

वंदना पांडेय को सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.37 लाख रुपये से अधिक का चेक व अयाज अहमद खान को ओडीओपी के अंतर्गत 15 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। राइस मिल के लिए 96 लाख का चेक विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड) एमएसएमई के तहत मिला।

सिम्मी सिंह को लैपटॉप व निर्मला, निशा तिवारी व रामवती को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 17.97 करोड़ रुपये से अधिक का चेक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें